नेपाल के आम चुनाव में, बालेन्द्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी-आरएसपी प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रही है।
आरएसपी ने काठमांडू जिले की सभी दस सीटों सहित 34 सीटों पर विजय हासिल की है और 86 पर आगे है। बालेन्द्र शाह ने चार बार प्रधानमंत्री रह चुके सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष के.पी. शर्मा ओली के गढ़ झापा-5 में 42 हजार 543 वोटों से जीत हासिल की। श्री ओली को केवल 11 हजार 427 वोट मिले।
आरएसपी के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने चितवान-2 सीट लगातार तीसरी बार जीत ली है।
चुनाव में, अन्य दलों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। नेपाली कांग्रेस ने केवल 6, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी ने 2 और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूएमएल ने सिर्फ 1 सीट जीती है। एक सीट निर्दलीय को मिली है।
मतगणना के रुझान से स्पष्ट है कि नेपाल की जनता ने स्थापित राजनीतिक दलों को नकार दिया है। नेपाल में पिछले 18 वर्षो में 14 सरकारें गठित हुई हैं।