जनवरी 18, 2026 10:23 अपराह्न

printer

नेपाली कांग्रेस विवाद: देउबा गुट ने चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

नेपाली कांग्रेस के शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाले गुट ने चुनाव आयोग द्वारा पार्टी के गगन थापा गुट को आधिकारिक दर्जा दिए जाने के फैसले को चुनौती दी। गुट ने नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की है। यह याचिका कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा द्वारा दायर की गई है।

    रिट याचिका में चुनाव आयोग के फैसले को रद्द करने तथा 20 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन को निलंबित करने की मांग की गई है। सर्वोच्च न्यायालय ने बताया है कि रिट याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई अगले मंगलवार को होगी।