फ़रवरी 19, 2026 10:08 अपराह्न

printer

नेपाली कांग्रेस ने आगामी चुनावों के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया

नेपाली कांग्रेस ने आगामी चुनावों के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें सुशासन और आर्थिक विकास पर केंद्रित 10 सूत्री योजना प्रस्तुत की गई है। नेपाली कांग्रेस ने जनकपुर में एक कार्यक्रम में समृद्ध नेपाल गरिमामय नेपाली का नारा दिया। घोषणापत्र में नेपाल की स्वदेशी भाषाओं, संस्कृति और विरासत पर गर्व करते हुए आधुनिकता को अपनाने के महत्व पर भी बल दिया गया है। इसमें संतुलित विदेश नीति के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राष्ट्रीय गरिमा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की गई।