दिसम्बर 22, 2025 9:18 अपराह्न

printer

नेपाली कांग्रेस के और नेपाली कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के अध्यक्षों ने की बैठक

नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और नेपाली कम्‍युनिस्‍ट पार्टी-यूएमएल के अध्यक्ष के पी शर्मा ओली ने आज एक बैठक की, जिसमें दोनों नेताओं ने वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। नेपाली कांग्रेस और नेपाली कम्‍युनिस्‍ट पार्टी-यूएमएल ने भंग की गई प्रतिनिधि सभा को बहाल करने के लिए हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रबी लामिछाने को बुटवल उच्च न्यायालय के आदेश पर तीन शर्तों के साथ जेल से रिहा कर दिया गया। उन्होंने काठमांडू में पार्टी कार्यालय में सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव का कोई विकल्प नहीं है और कुछ लोग चुनाव में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं।

रबी लम्मिछाने ने कल प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ समसामयिक मुद्दों पर भी चर्चा की।

इसी बीच, नेपाली कांग्रेस के केंद्रीय सदस्य शेखर कोइराला ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला