जनवरी 23, 2026 6:32 अपराह्न

printer

नेताजी सुभाष चंद्र ने राजनीतिक दूरदृष्टि, कूटनीति और सैन्य अभियानों के बीच घनिष्ठ संबंध का उदाहरण प्रस्तुत किया: जनरल अनिल चौहान

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने आज कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने राजनीतिक दूरदृष्टि, कूटनीति और सैन्य अभियानों के बीच घनिष्ठ संबंध का उदाहरण प्रस्तुत किया।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर संबोधित करते हुए जनरल चौहान ने कहा कि आज जब देश इस बहुकेंद्रीय, अस्थिर और अनिश्चित वैश्विक उथल-पुथल से गुजर रहा है। ऐसे समय में भी नेताजी की मुखर कूटनीति और रणनीतिक यथार्थवाद की नीति पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है।

उन्होंने कहा कि आज़ाद हिंद फ़ौज एकता और विविधता की अभिव्यक्ति है। इसका संगठन क्षेत्र, जाति, धर्म या स्‍त्री-पुरुष भेदभाव से परे है। राष्ट्रीय सुरक्षा की अवधारणा का उल्‍लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्र-राज्य के तीन तत्वों, अर्थात् उस राज्य की भूमि, जनता और विचारधारा की सुरक्षा से संबंधित है। जनरल चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद तीनों रक्षा बल एक ऐसे ढांचे की दिशा में काम कर रहे हैं जो भविष्य में युद्ध के विकास के तरीकों पर विचार-विमर्श करता है।