अगस्त 28, 2025 11:54 पूर्वाह्न

printer

नुआखाई पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के नागरिकों को शुभकामनाएँ दीं

नुआखाई पर्व के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के नागरिकों को अपनी शुभकामनाएँ दीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि यह पर्व कृषि के प्रति सम्मान और किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक पवित्र अवसर है। उन्होंने कहा कि नुआखाई सद्भावना और आपसी स्नेह का प्रतीक है, और यह सभी के जीवन में खुशी, शांति और समृद्धि लाने वाला है।