नीलामी घर सोथबी ने भारत को बुद्ध के अवशेषों से जुड़े माने जाने वाले पवित्र रत्नों का एक सेट लौटा दिया है। सोथबी ने बताया कि मुंबई स्थित गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप ने ये रत्न खरीदे हैं।
साथ ही, दो महीने की बातचीत के बाद, वापसी की सुविधा प्रदान करके उसे खुशी हुई है। नीलामी घर ने कहा कि ये अवशेष अब भारत में स्थायी रूप से सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखे जाएँगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इस वापसी की घोषणा करते हुए इसे गर्व और खुशी का क्षण और देश की सांस्कृतिक विरासत की जीत बताया। उन्होंने कहा कि ये अवशेष 127 साल बाद स्वदेश लौट रहे हैं।