ओलिम्पिक और विश्व भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में आयोजित डायमंड लीग फ़ाइनल में दूसरे स्थान पर रहे। अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में वे लगातार 26वीं बार शीर्ष दो स्थान हासिल करने में कामयाब रहे हैं।
पिछले वर्ष के चैंपियन चोपड़ा ने पहले प्रयास में 84.35 मीटर थ्रो के साथ शुरुआत की। वह दूसरे प्रयास में 84 मीटर की दूरी तक ही थ्रो कर सके। इसके बाद उनके लगातार तीन फ़ाउल हुए। अंतिम और छठे प्रयास में वे 85.10 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
जर्मनी के जूलियन वेबर ने दूसरे प्रयास में 91.51 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। 2012 के ओलिम्पिक चैंपियन, त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट 84.95 मीटर थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
नीरज चोपड़ा अब 13 सितंबर से टोक्यो में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विश्व चैंपियनशिप खिताब बचाने का प्रयास करेंगे।