जुलाई 3, 2025 8:28 अपराह्न

printer

नीति आयोग ने ‘रासायनिक उद्योग: वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी को सशक्त बनाना’ शीर्षक से आज एक रिपोर्ट जारी की

नीति आयोग ने रासायनिक उद्योग: वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी को सशक्त बनाना शीर्षक से आज एक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट का उद्देश्य भारत के रासायनिक क्षेत्र का व्यापक विश्लेषण प्रदर्शित करना है।

रिपोर्ट के अनुसार भारत में अवसरों और चुनौतियों को उजागर करना और वैश्विक रासायनिक बाजारों में भारत को एक प्रमुख देश के रूप में स्थापित करने की रूपरेखा तैयार करना है। नीति आयोग ने कहा कि भारत वर्ष 2023 में वैश्विक रासायनिक मूल्य श्रृंखलाओं के हिस्से को साढ़े तीन प्रतिशत से बढ़ाकर वर्ष 2040 तक पांच से छह प्रतिशत करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट में रासायनिक क्षेत्र में भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के उद्देश्य से कई रणनीतिक राजकोषीय और गैर-राजकोषीय सुझाव प्रस्‍तुत किए गए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला