अक्टूबर 13, 2025 9:57 अपराह्न

printer

नीति आयोग ने ‘भारत की समुद्री अर्थव्यवस्था’ पर नई रिपोर्ट जारी की

नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी बी. वी. आर. सुब्रह्मण्यम ने आज भारत की समुद्री अर्थव्यवस्था: गहरे समुद्र और अपतटीय मत्स्य पालन के उपयोग शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की। नई दिल्ली में इस कार्यक्रम में श्री सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत के पास लगभग 12 समुद्री मील का संप्रभु जल क्षेत्र और 200 मील का आर्थिक क्षेत्र होने के बावजूद देश ने अपने गहरे समुद्र के संसाधनों का बहुत मुश्किल से उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि देश के गहरे समुद्र और अपतटीय मत्स्य पालन के शासन को मजबूत करने के लिए तीन चरणों वाली रूपरेखा प्रस्‍तुत की गई है। यह रिपोर्ट शासन को मजबूत करने, नवाचार को बढ़ावा देने और हितधारक भागीदारी को बढ़ाने, तटीय समुदायों के लिए समृद्धि सुनिश्चित करने और देश के समुद्री अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए एक व्यापक ढांचा प्रदान करती है।