नीति आयोग ने देशभर के आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में छह प्रमुख संकेतकों की संपूर्णता प्राप्त करने के लिए तीस सितंबर तक तीन महीने का संपूर्णता अभियान शुरू किया है।
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के नारायणपुर और ओरछा में सम्पूर्णता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रुपसाय सलाम थे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर बिपिन मांझी ने की। इस अवसर पर श्री सलाम ने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए सबसे पहले समाज को सुधारने की आवश्यकता है, तभी देश विकसित हो सकेगा। वहीं, कलेक्टर ने संपूर्णता कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को इस अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कुपोषण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे इस अभियान का संदेश जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
कार्यक्रम में गर्भवती माताओं को गोद भराई रस्म के तहत पोषण आहार किट का वितरण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला और बाल विकास विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। वहीं, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को बीमारियों से बचने का संदेश दिया।
Site Admin | जुलाई 4, 2024 7:56 अपराह्न
नीति आयोग ने देशभर के आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में छह प्रमुख संकेतकों की संपूर्णता प्राप्त करने के लिए तीस सितंबर तक संपूर्णता अभियान शुरू किया
