नीति आयोग ने आज नई दिल्ली में राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषदों को सुदृढ़ बनाने के लिए एक रूपरेखा जारी की। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह, नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और नीति आयोग के सदस्य विजय कुमार सारस्वत ने संयुक्त रूप से इस रूपरेखा को जारी किया। यह रूपरेखा पूरे देश में राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषदों की भूमिका तथा कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण दृष्टिकोण है। इसमें राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषदों को सतत विकास के सशक्त प्रवर्तक के रूप में संचालित करने के लिए आवश्यक संरचनात्मक कमियों, अवसरों और सुधार प्राथमिकताओं का उल्लेख किया गया है।
Site Admin | जुलाई 10, 2025 5:38 अपराह्न
नीति आयोग ने आज नई दिल्ली में राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषदों को सुदृढ़ बनाने के लिए एक रूपरेखा जारी की