नीति आयोग ने आज नई दिल्ली में पूर्वोत्तर क्षेत्र जिला सतत विकास लक्ष्य सूचकांक 2023-24 जारी किया। इसे नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीवीआर सुब्रह्मण्यम, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार और भारत में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की स्थानीय प्रतिनिधि एंजेला लुसिगी ने जारी किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षेत्र के 85 प्रतिशत जिले अग्रणी श्रेणी में हैं। वर्ष 2021-22 में सूचकांक के पहले संस्करण के दौरान, 62 प्रतिशत जिले अग्रणी श्रेणी में थे। मिजोरम का हनाहथियाल जिला इस क्षेत्र में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाला जिला बनकर उभरा है। नीति आयोग ने कहा कि खाना पकाने के स्वच्छ ईंधन, स्वच्छता, आवास और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे क्षेत्रों में संकेतकों में महत्वपूर्ण सुधार दर्ज किए गए हैं। निकट भविष्य में राष्ट्रीय औसत के साथ अंतर समाप्त करने के लिए यह गति महत्वपूर्ण है।
Site Admin | जुलाई 7, 2025 9:09 अपराह्न
नीति आयोग ने आज नई दिल्ली में पूर्वोत्तर क्षेत्र जिला सतत विकास लक्ष्य सूचकांक 2023-24 जारी किया