मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 4, 2024 8:53 अपराह्न

printer

नीति आयोग की ओर से आज से तीन महीने तक चलने वाले सम्पूर्णता अभियान की हुई शुरुआत

नीति आयोग की ओर से आज से तीन महीने तक चलने वाले सम्पूर्णता अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान में उत्तर प्रदेश में 8 जिलों और 68 विकास खंडों को शामिल किया गया है। अभियान के पहले दिन प्रदेश के श्रावस्ती, प्रयागराज, अंबेडकरनगर और कुशीनगर में अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 30 सितंबर 2024 तक चलेगा। अभियान के तहत छह प्रमुख संकेतकों पर आधारित मानकों को हासिल करने के लिए आकांक्षी जिलों और प्रखंडों में काम किए जाएंगे।
श्रावस्ती के जमुनहा आकांक्षी ब्लॉक में सम्पूर्णता अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत ब्लॉक में चयनित छह बिंदुओं पर सौ प्रतिशत काम पूरे किए जाएंगे। प्रयागराज के कोरांव ब्लॉक में सम्पूर्णता अभियान की शुरुआत के मौके पर कार्यक्रम प्रभारी और नीति आयोग के नोडल अधिकारी हर्षित मिश्र ने इस अभियान के बारे में जानकारी दी और जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में प्रयागराज के दो विकासखंड बहरिया और कोरांव शामिल हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला