नीति आयोग और यूनिसेफ इंडिया ने आज आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में पोषण और स्वास्थ्य परिणामों को मजबूत करने के लिए एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए।
नीति आयोग के अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक रोहित कुमार ने कहा कि यूनिसेफ इंडिया जैसे संगठनों के साथ साझेदारी से स्वास्थ्य और पोषण संबंधी गंभीर चुनौतियों से निपटने के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। इससे उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में अंतिम छोर तक सेवा वितरण में सुधार होगा।
यूनिसेफ इंडिया, पोषण केंद्रित पहलों में सीएसआर निवेश को निर्देशित करने के लिए व्यवसायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और उद्योग संघों के साथ तकनीकी विशेषज्ञता और सहयोग प्रदान करेगा।
इस सहयोग का उद्देश्य दोनों संस्थानों की शक्तियों का लाभ उठाकर वंचित क्षेत्रों में मातृ और शिशु पोषण परिणामों में सुधार के प्रयासों को आगे बढ़ाना है।