नीट यूजी पेपर लीक मामले में 40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को आदेश दिया है कि परीक्षा का रिजल्ट 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक जारी किया जाए। शीर्ष अदालत ने एनटीए को निर्देश दिया है कि वह नीट-यूजी परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करे और छात्रों की पहचान गुप्त रखी जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परिणाम शहर और केंद्र के हिसाब से अलग-अलग घोषित किए जाने चाहिए। इस मामले की अगली सुनवाई अब 22 जुलाई को होगी।
Site Admin | जुलाई 18, 2024 8:44 अपराह्न
नीट यूजी पेपर लीक मामले में 40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को आदेश दिया है कि परीक्षा का रिजल्ट 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक जारी किया जाए