नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम ने पटना एम्स के तीन चिकित्सकों को हिरासत में लिया है। इन तीनों पर प्रश्न पत्र हल करने का आरोप है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी ने देर रात इन चिकित्सकों को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की है। संबंधित चिकित्सकों के लैपटॉप और कंप्यूटर भी जब्त किये गये हैं। इस बीच सीबीआई ने मामले में गिरफ्तार राजू सिंह और पंकज कुमार को कल पटना स्थित विशेष अदालत में पेश किया और दस दिन की रिमांड मांगी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इधर नीट परीक्षा में अनियमितता के मामले को लेकर दायर याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मुख्य न्यायाधीश डी.वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ चालीस से अधिक याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगी।
Site Admin | जुलाई 18, 2024 3:31 अपराह्न
नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम ने पटना एम्स के तीन चिकित्सकों को हिरासत में लिया