जून 22, 2024 10:04 अपराह्न

printer

नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में बिहार पुलिस ने देवघर से छह लोगों को गिरफ्तार किया

नीट प्रश्न पत्र लीक मामले के तार झारखंड से भी जुड़ने लगे हैं। इस मामले में बिहार पुलिस ने देवघर से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र स्थित एम्स के नजदीक एक मकान में किरायेदार बनकर रह रहे थे और सभी पटना के शास्त्रीनगर थाना में दर्ज मामले में संदिग्ध हैं। इनमें बिहार के नालंदा जिले के बलदार विगहा निवासी पंकु कुमार, परमजीत सिंह उर्फ बिट्टू, चिन्टु उर्फ बालदेव कुमार, नुरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा निवासी काजु उर्फ प्रशांत कुमार, एकंगरसराय थाना क्षेत्र के अजीत कुमार और राजीव कुमार उर्फ कारू का नाम शामिल है। इन्हें पुलिस अपने साथ पटना ले जाकर पूछताछ कर रही है।