मार्च 14, 2026 8:05 पूर्वाह्न

printer

निवेश, विनिर्माण और वैश्विक बाजारों में हिस्सेारी बढ़ाने के लिए आकर्षक गंतव्य बन रहा है भारत: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत निवेश, विनिर्माण और वैश्विक बाजारों में अपनी हिस्सेारी बढ़ाने के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनता जा रहा है। एनएक्सटी समिट को संबोधित करते हुए गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि हाल के वर्षों में भारत द्वारा संपन्न मुक्त व्यापार समझौते नए निवेश के द्वार खोल रहे हैं, विनिर्माण के अवसरों का विस्तार कर रहे हैं और नवाचार आधारित विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अनुपालन में कमी और कई प्रावधानों के अपराध-मुक्तिकरण जैसे कदमों के माध्यम से कारोबार करने में सुगमता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।