सितम्बर 3, 2025 7:59 पूर्वाह्न

printer

निवार्चन आयोग ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दो निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए नोटिस जारी किया

 

निवार्चन आयोग ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए नोटिस जारी किया है। नई दिल्‍ली निर्वाचन क्षेत्र के पंजीकरण अधिकारी ने श्री पवन खेड़ा को इस महीने की आठ तारीख को सुबह 11 बजे तक जवाब दाखिल करने को कहा है। नई दिल्‍ली और जंगपुरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता के रूप में पंजीकृत रहने पर उन्‍हें नोटिस जारी किया गया है।