राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले पर सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया हैं। मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने कहा है कि मतदाताओं की जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं, दिव्यांगजनों और मतदान केंद्रों तक पहुंचने में अक्षम मतदाताओं को चिन्हित कर उनके मताधिकार के प्रयोग को सुगम बनाने के लिए पहले से तैयारी करें। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों के लिए वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और सभी मतदान केंद्रों के लिए मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिले में हर स्तर पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का वे स्पष्ट भौतिक आंकलन करें और एंबुलेंस को भी उपयोग के लिए तैयार रखें।
Site Admin | अप्रैल 2, 2024 2:15 अपराह्न
निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों से आचार संहिता उल्लंघन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया