अक्टूबर 6, 2025 2:32 अपराह्न

printer

निर्वाचन आयोग बिहार विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की आज दोपहर बाद घोषणा करेगा

निर्वाचन आयोग बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की आज घोषणा करेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी नई दिल्ली में चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देंगे। इस घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवम्‍बर को समाप्त हो रहा है।

 

इससे पहले निर्वाचन आयोगने बिहार में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान आयोग ने सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं का आकलन किया।

 

इस चुनाव में सत्‍तारूढ भारतीय जनता पार्टी और जनता दल-यूनाइटेड गठबंधन तथा राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के बिहार की राजनीति में एक विकल्‍प के रूप में आने से यह मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।

 

वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 125 सीट जीती थीं। महागठबंधन को 110 सीट मिली थीं।