अक्टूबर 7, 2025 8:11 पूर्वाह्न

printer

निर्वाचन आयोग प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में अखिल भारतीय विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाएगा

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि देशभर में गहन पुनरीक्षण अभियान चलाने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। कल नई दिल्ली में संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय आधार पर हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में यह अभियान चलाने के लिए तारीख़़ की औपचारिक घोषणा का निर्णय जल्दी ही लिया जाएगा।

बिहार में, विधानसभा चुनाव से पहले, आयोग ने विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया था जिससे 69 लाख मतदाताओं का नाम सूची से हटाए गए। इनमें अवैध प्रवासियों और एक से अधिक मतदाता पहचान-पत्र नाम रखने वालों के नाम भी शामिल हैं।

सुधार के बाद, अब बिहार में वैध मतदाताओं की संख्या सात करोड़ 43 लाख रह गई है। राज्य में 6 और 11 नवंबर को मतदान होंगे। मतगणना 14 नवंबर को होगी।