फ़रवरी 5, 2026 8:45 पूर्वाह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने IAS-IPS के 25 अधिकारियों के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार को छूट देने से इनकार किया

निर्वाचन आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के 25 अधिकारियों के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार को छूट देने का अनुरोध खारिज कर दिया है। इन अधिकारियों को पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किए जाने के लिए आज और कल नई दिल्ली में बैठक के लिए बुलाया गया था।
 
इससे पहले राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करने के लिए इन अधिकारियों की सूची भेजने के चुनाव आयोग के अनुरोध पर ध्यान नहीं दिया था। अब आयोग ने निर्णय लेते हुए वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की सूची तैयार कर ली है, जिसमें पश्चिम बंगाल के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा भी शामिल हैं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला