फ़रवरी 19, 2026 9:58 अपराह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी पूरी करने को कहा

निर्वाचन आयोग ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को आगामी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण – एसआईआर से संबंधित तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। आयोग ने इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से प्रारंभिक कार्य पूरा करने को कहा है। एसआईआर के इस वर्ष अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली तथा दमण और दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना और उत्तराखंड में एसआईआर शुरू होने की संभावना है। आयोग ने बताया कि वर्तमान में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर का कार्य जारी है।