निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में 98 हजार 114 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की है

 

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में 98 हजार 114 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की है। 2004 के लोकसभा चुनाव के लिए कुल 64 हजार 508 मतदान केंद्र थे। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार सबसे ज्यादा 8 हजार 382 मतदान केंद्र पुणे में हैं। मुंबई में 7 हजार 380 मतदान केंद्र, ठाणे में 6 हजार 592 मतदान केंद्र, नासिक में 4 हजार 800 और नागपुर में 4 हजार 510 मतदान केंद्र होंगे। सिंधुदुर्ग और गढ़चिरौली में मतदान केंद्रों की संख्या सबसे कम है। सिंधुदुर्ग में 9 सौ 18 और गढ़चिरौली में 9 सौ 50 मतदान केंद्र होंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला