निर्वाचन आयोग ने राज्य के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता को तत्काल हटाने का निर्देश दिया है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के सिलसिले में उनकी कार्यशैली को लेकर आयोग में शिकायत दर्ज करायी थी। आयोग के निर्देश के बाद अजय सिंह नए पुलिस महानिदेशक बनाए गए हैं। इससे पहले भी वे राज्य के पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं। इसके साथ पुलिस महानिदेशक पद के लिए तीन वरीय पुलिस पदाधिकारियों का पैनल भी दस नवंबर तक भेजने का भी निर्देश आयोग ने दिया है।
Site Admin | अक्टूबर 19, 2024 8:01 अपराह्न
निर्वाचन आयोग ने राज्य के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता को तत्काल हटाने का निर्देश दिया