निर्वाचन आयोग ने मोकोकचुंग जिले के 28-कोरिडांग विधानसभा क्षेत्र के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। मौजूदा विधायक इम्कोंग एल. इम्चेन के निधन के बाद अब इस सीट पर उपचुनाव होगा।
28-कोरिडांग विधानसभा क्षेत्र की सीट इम्चेन के 11 नवंबर, 2025 को बीमारी के बाद निधन के कारण रिक्त हो गई थी। नागालैंड विधानसभा ने 12 नवंबर, 2025 से इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया।
पहली जनवरी, 2026 को पात्रता तिथि मानते हुए प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, 28-कोरिडांग विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 22 हजार तीन सौ 90 है। इसमें 22 हजार दो सौ 66 सामान्य मतदाता और 124 सेवा मतदाता शामिल हैं।
22 हजार दो सौ 66 सामान्य मतदाताओं में से 11 हजार दो सौ 53 पुरुष और 11 हजार 13 महिलाएं हैं। 124 सेवारत मतदाताओं में से 123 पुरुष और एक महिला हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कोई भी पंजीकृत तृतीय लिंग मतदाता नहीं है।कल जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल मतदाताओं में 11 हजार तीन सौ 76 पुरुष और 11 हजार 14 महिला मतदाता शामिल हैं।