अक्टूबर 16, 2025 1:03 अपराह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए टीवी-रेडियो प्रसारण समय आवंटन के निर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर प्रसारण समय आवंटित करने के निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर के दलों को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर मुफ्त प्रसारण और प्रसारण समय के लिए डिजिटल वाउचर आवंटित किए हैं।

 

इसके अंतर्गत, प्रत्येक दल को दूरदर्शन और आकाशवाणी दोनों पर 45 मिनट के निर्धारित समय के साथ मुफ्त प्रसारण की सुविधा प्रदान की गई है। आयोग ने कहा कि बिहार के पिछले विधानसभा चुनाव में उनके चुनावी प्रदर्शन के आधार पर राजनीतिक दलों को अतिरिक्त समय आवंटित किया गया है। आयोग ने कहा कि राजनीतिक दलों को दिशानिर्देशों के अनुसार अग्रिम रूप से आलेख और रिकॉर्डिंग जमा करनी होगी। प्रसार भारती बिहार के लिए दूरदर्शन और आकाशवाणी पर दो पैनल चर्चाओं बहसों का आयोजन करेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला