अप्रैल 2, 2024 8:06 अपराह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने बिहार के दो जिले के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से हटाया

निर्वाचन आयोग ने बिहार के भोजपुर और नवादा जिले के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है । आयोग के आदेश के अनुसार भोजपुर के जिलाधिकारी राजकुमार और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव को हटा दिया गया है। इसके अलावा नवादा के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल का स्थानांतरण किया गया है। चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला किया है।