मार्च 18, 2026 9:05 पूर्वाह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और उपचुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षकों की तैनाती की

निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं चुनावों और 6 राज्यों में होने वाले उपचुनावों के लिए एक हजार एक सौ ग्यारह केंद्रीय पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। आयोग ने बताया कि इनमें से 557 सामान्य पर्यवेक्षक, 188 पुलिस पर्यवेक्षक और 366 व्यय पर्यवेक्षक हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव हिंसा-मुक्त और प्रलोभन-मुक्त तरीके से कराए जाएंगे ताकि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय के अपना मतदान कर सके। आयोग ने निर्देश दिया है कि पर्यवेक्षक आज तक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच जाएं।