मार्च 16, 2026 6:10 अपराह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की

निर्वाचन आयोग ने आज त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। हालांकि, पहले दिन कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। नामांकन 23 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे।

 

नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 26 मार्च है। मतदान 9 अप्रैल को होगा। धर्मनगर से वर्तमान विधायक और विधानसभा अध्यक्ष विश्व बंधु सेन के निधन के कारण यह  सीट रिक्त हुई थी।