सितम्बर 24, 2025 2:20 अपराह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा की चार सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने आज जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा की चार सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा की। ये सभी सीटें फरवरी 2021 से रिक्त थीं। आयोग ने पंजाब से राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव की भी घोषणा की। यह सीट इस वर्ष जुलाई में संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। चुनावों की अधिसूचना अगले महीने की 6 तारीख को जारी की जाएगी। मतदान और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला