अप्रैल 2, 2024 6:35 अपराह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने छह राज्‍यों में विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में आलोचनात्‍मक प्रतिक्रियाओं और अन्‍य गति‍विधियों पर निगरानी रखने के लिए छह राज्‍यों में विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इन राज्‍यों में सात करोड से अधिक जनसंख्‍या वाले राज्‍य पश्चिम बंगाल उत्‍तर प्रदेश महाराष्‍ट्र बिहार आंध्र प्रदेश और ओडिशा शामिल हैं। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में एक साथ विधानसभा चुनाव होने हैं।