अगस्त 8, 2025 8:41 पूर्वाह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहा- शपथ पत्र पर शिकायत दर्ज कराएं या फिर झूठ फैलाना बंद करें

निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोपों का खंडन किया है। सोशल मीडिया पर फैक्‍ट चेक आयोग ने इन आरोपों को भ्रामक बताते हुए कहा कि अगर श्री गांधी को लगता है कि वे जो कुछ कह रहे हैं वह सही है, तो उन्हें चुनाव नियमों के अनुसार घोषणापत्र अथवा शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करना चाहिए। आयोग ने यह भी कहा कि अगर लोकसभा में विपक्ष के नेता को अपनी बातों पर विश्वास नहीं है, तो उन्हें बेतुके निष्कर्ष निकालना और देशवासियों को गुमराह करना बंद कर देना चाहिए।