निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों के लिए पहली बार ऑनलाइन नामांकन की सुविधा प्रदान की है। उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन पत्र भर कर, जमानत राशि जमा करा सकते हैं। शपथ पत्र भी ऑनलाइन भरा जा सकता है। नामांकन पत्र भरने के बाद, इसका प्रिंटआउट लेकर नोटरी से सत्यापित करा कर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है।
झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि नामांकन फॉर्म ऑनलाइन पोर्टल ेनअपकींण्मबपण्हवअण्पद पर उपलब्ध है।