फ़रवरी 11, 2026 6:00 अपराह्न

printer

निर्वाचन आयोग चलायेगा मतदाताओं के लिए व्यापक जागरूकता अभियान

निर्वाचन आयोग चुनाव वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-ईवीएम और वीवीपैट के बारे में मतदाताओं के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चला रहा है।

आयोग ने बताया कि मतदाताओं को ईवीएम की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए ये अभियान असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में चलाए जा रहा है।

इस अभियान में इन सभी राज्यों में अब तक एक लाख 20 हजार से अधिक मतदाता भाग ले चुके हैं। 

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि इस अभियान का मुख्‍य उद्देश्य मतदाताओं को ईवीएम की व्यावहारिक जानकारी देना है और इससे संबंधित शंकाओं को दूर करके चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं का भरोसा सुनिश्चित करना है।