निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ आज एक उच्च स्तरीय वर्चुअल बैठक की। बैठक को वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश भारती और आयोग के अन्य शीर्ष अधिकारियों ने संबोधित किया।
बैठक में राज्य का प्रतिनिधित्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल, विशेष रोल पर्यवेक्षक सुब्रता गुप्ता, विभिन्न रेंज आईजी, डीआईजी, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षकों ने किया।