निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य में भयमुक्त और हिंसारहित चुनाव कराने के लिए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सिलसिले में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों द्वारा संगीन आपराधिक मामलों में तीन बार से अधिक जेल जा चुके अपराधियों को जिला बदर करने की अनुशंसा की जाएगी।
इस सिलसिले में वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने सभी थाना प्रभारियों को तीन दिनों के अंदर वैसे अपराधियों की सूची उपलब्ध कराने का कहा है। इसके साथ वारंटियों को गिरफ्तार करने तथा जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों की निगरानी करने का भी निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया है।