मार्च 12, 2026 1:22 अपराह्न

printer

निर्वाचन आयोग का तीन सदस्यीय दल ने धर्मनगर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

निर्वाचन आयोग का तीन सदस्यीय दल ने आज उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें राज्य चुनाव विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

दल ने निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए की जा रही आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने दिव्यांगजनों सहित मतदाताओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

आयोग के दल में प्रधान सचिव एन.टी. भूटिया, सचिव संतोष कुमार दुबे और अनुभाग अधिकारी विजय गुप्ता शामिल थे। ये अधिकारी विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

ये दल धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र में आगामी उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कल अगरतला पहुंचा था। मतदान की तिथि की घोषणा अभी आयोग द्वारा नहीं की गई है।

त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष विश्वबंधु सेन के पिछले वर्ष 26 दिसंबर को निधन के बाद से यह विधानसभा सीट रिक्त थी।

धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 46 हजार 143 मतदाता हैं। इनमें से 22 हजार 380 पुरुष मतदाता और 23 हजार 763 महिला मतदाता हैं। 55 मतदान केंद्रों में से 32 शहरी क्षेत्रों में और 23 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला