मार्च 15, 2026 2:28 अपराह्न

printer

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए आज चुनाव तिथि की घोषणा करेगा चुनाव आयोग

निर्वाचन आयोग आज शाम चार बजे चार राज्‍यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तिथि की घोषणा करेगा। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल के 294 सदस्‍यीय विधानसभा का सत्र 7 मई को, 126 सदस्‍यीय असम विधानसभा का सत्र 20 मई को और 140 सदस्‍यीय केरल विधानसभा का सत्र 23 मई को समाप्‍त होगा। वहीं, 234 सदस्‍यीय तमिलनाडु विधानसभा का सत्र दस मई और 30 सदस्‍यीय पुद्दुचेरी विधानसभा का सत्र 15 जून को समाप्‍त होगा।