निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद आज राज्य की मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। मसौदा मतदाता सूची पहले 31 दिसंबर को प्रकाशित की जानी थी। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि दावेदारी और आपत्तियों को प्राप्त करने की अवधि छह जनवरी से छह फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इस नोटिस चरण के दौरान छह जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक दावे और आपत्तियों पर निर्णय लिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह मार्च 2026 को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी गणना प्रपत्र प्राप्त हो गए हैं और उनका डिजिटिकरण भी कर दिया गया है। संशोधित समयसारणी के अनुसार उत्तर प्रदेश में मसौदा मतदाता सूची आज प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद नागरिकों को एक महीने में दावे और आपत्तियां जमा करने करने होंगे।
Site Admin | जनवरी 6, 2026 8:30 पूर्वाह्न
निर्वाचन आयोग आज उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित करेगा