अप्रैल 7, 2024 6:12 अपराह्न

printer

निर्वाचन अधिकारी ने देहरा में मतदाता सेल्फी प्वाइंट तथा मीडिया के फ्री मेडिकल कैंप की शुभारंभ किया

आदर्श आचार संहिता के सफल संचालन में लोकतंत्र के चैथे स्तंभ की अहम भूमिका है। यह उद्गार सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने रविवार को देहरा में मतदाता सेल्फी प्वाइंट तथा मीडिया के फ्री मेडिकल कैंप के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया गया। एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने कहा कि मतदाताओं को मत के प्रयोग के लिए प्रेरित करने में मीडिया अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि देहरा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।