वित्त मंत्रालय ने आज कहा कि निर्यातकों के लिए ऋण गारंटी योजना 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। यह योजना बैंकों और वित्तीय संस्थानों को अनिश्चितता के दौर में भारतीय निर्यातकों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने में सक्षम बनाती है। इस कदम से निर्यात बाजारों में विविधता आएगी और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। इसका उद्देश्य निर्यातकों और एम.एस.एम.ई. को ऋण गारंटी प्रदान करना है, जिससे उन्हें अतिरिक्त ऋण की सुविधा मिल सके। योजना इस साल 31 मार्च तक या 20 हज़ार करोड़ रुपये तक की ऋण गारंटी जारी होने तक खुली रहेगी।
Site Admin | जनवरी 1, 2026 9:23 अपराह्न
निर्यातकों के लिए ऋण गारंटी योजना 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है: वित्त मंत्रालय