निरस्त्रीकरण, अप्रसार और निर्यात नियंत्रण पर भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्ता का सातवाँ दौर आज नई दिल्ली में आयोजित हुआ। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने परमाणु, रासायनिक, जैविक निरस्त्रीकरण और अप्रसार, सैन्य क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित पारंपरिक हथियारों और बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं के विकास पर चर्चा की।
मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस वार्ता से आपसी समझ बढ़ी है और यह भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी में योगदान देगी। भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुश्री मुआनपुई सैयावी ने किया। ऑस्ट्रेलियाई पक्ष का नेतृत्व वहां के विदेशी मामलों और व्यापार विभाग में शस्त्र नियंत्रण तथा प्रसार रोधी राजदूत सुश्री वैनेसा वुड ने किया।