अगस्त 5, 2025 2:23 अपराह्न

printer

निरंतर सुधारों और किसान-केंद्रित पहलों से कृषि क्षेत्र में तेजी से वृद्धि हुई: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

 
 
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि निरंतर सुधारों और किसान-केंद्रित पहलों से कृषि क्षेत्र में तेजी से वृद्धि हुई है। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिखे गए एक लेख को साझा करते हुए, श्री मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि ये सुधार वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
 
 
श्री चौहान ने अपने लेख में कहा है कि कृषि न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि एक आत्मनिर्भर और मजबूत भारत की नींव भी है। उन्होंने आगे कहा कि कृषि लाखों लोगों की आजीविका का आधार है।