पंचायती राज मंत्रालय आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में 1 दिन की राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है। पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित तौर पर पंचायत चुनाव कराना 73वें संविधान संशोधन की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों के लिए न्यूनतम योग्यता की आवश्यकता पर भी अपने विचार रखे।
श्री भारद्वाज ने सभी पंचायतों के बीच संसाधनों के समान बंटवारे को सुनिश्चित करने के महत्व पर भी बल दिया। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक विकास कार्यों के लिए मजबूत और जीवंत पंचायतों की भूमिका महत्वपूर्ण है।