मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 24, 2024 8:47 पूर्वाह्न

printer

नासा ने सुनीता विलियम्स को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र की कमान सौंपी

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र की कमान सौंपी है। वे दूसरी बार कक्षीय अंतरिक्ष प्रयोगशाला का कमान संभाल रही हैं। नासा ने घोषणा कि की रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेन्‍को ने अंतरिक्ष केन्‍द्र का कमान सुनीता विलियम्‍स को सौंप दी है।

 

ये दोनों अंतरिक्ष यात्री आठ महीने से अंतरिक्ष में फंसे हैं। वे पांच जून को आठ दिन की अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुए थे। लेकिन कुछ तकनीकी खराबी के कारण उनकी वापसी रद्द करनी पड़ी और यान उन्‍हें लिए बिना वापस लौटा। अब अगले वर्ष फरवरी में उनके धरती पर वापस लौटने का अनुमान है।