नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मासिमिनो ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के लिए भारत के चंद्रयान -3 मिशन की प्रशंसा की है। आकाशवाणी से साक्षात्कार में, श्री माइक ने कहा कि यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव कठिन इलाका है और वहां बर्फ होने की संभावना है।
यह साक्षात्कार आज रात साढ़े नौ बजे आकाशवाणी एफएम गोल्ड चैनल पर हमारे साप्ताहिक कार्यक्रम करंट अफेयर्स में प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी यह उपलब्ध होगा।