अप्रैल 7, 2026 8:55 पूर्वाह्न

printer

नासा के आर्टेमिस द्वितीय मिशन ने पृथ्वी से मानव द्वारा सबसे लंबी दूरी का नया रिकॉर्ड बनाया

नासा के आर्टेमिस द्वितीय मिशन ने पृथ्वी से मानव द्वारा तय की गई सबसे लंबी दूरी का नया रिकॉर्ड बनाया है। चार अंतरिक्ष यात्रियों को ले जा रहा ओरियन अंतरिक्ष यान चंद्रमा के सुदूर भाग के पास से गुजरते हुए पृथ्वी से लगभग दो लाख 52 हजार 752 मील की दूरी तक पहुंचा, जिससे 1970 में अपोलो 13 द्वारा बनाए गए दो लाख 48 हजार 655 मील के रिकॉर्ड को तोड़ दिया गया।

नासा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि चालक दल इस समय सात घंटे के चंद्र फ्लाईबाय पर है और चंद्रमा के सुदूर भाग का अवलोकन कर रहा है। इस मिशन के चालक दल में क्रिस्टीना कोच, रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर और जेरेमी हैनसेन शामिल हैं।

आर्टेमिस द्वितीय मिशन, नासा की मानव को चंद्रमा पर वापस भेजने और भविष्य में गहरे अंतरिक्ष अन्वेषण की तैयारी करने की योजना में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला